रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। निष्पक्ष, स्वतंत्र और तथ्यपरक पत्रकारिता आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। मीडिया सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करता है तथा जनसमस्याओं को सरकार तक पहुंचाने और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने में अहम योगदान देता है।
डीसी अभिषेक मीणा सोमवार को लघु सचिवालय में राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली, पीपीपी स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, सीटीएम जितेंद्र कुमार और डीआईपीआरओ संदीप कुमार विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुभकामनाएं दीं।
डीसी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1966 में इसी दिन भारतीय प्रेस परिषद ने कार्य करना शुरू किया था। इसका उद्देश्य प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा और पत्रकारिता के उच्च मानदंडों को बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। मीडिया सरकार और आमजन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करता है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों और विकास कार्यों को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं को प्रशासन तक पहुंचाने में पत्रकारों का अहम योगदान रहता है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें