Rewari News :: उचित मूल्य की दुकान का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर :: नितीश कुमार सिंगला :: DFSC

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में उचित मूल्य की दुकानों हेतु लाइसेंस जारी करने का निर्णय लिया है। इसका उद्देश्य गरीब और पात्र परिवारों तक राशन डिपो की पहुंच आसान बनाना है।


जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक नितीश कुमार सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा इन दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है। योग्य आवेदक हरियाणा अंत्योदय सरल पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2,651 उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। आवेदन से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश और पात्रता शर्तें विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने इच्छुक पात्र आवेदकों से निर्धारित अंतिम तिथि से पहले सरल पोर्टल पर आवेदन करने का आग्रह किया है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें