Rewari News :: विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत


रेवाड़ी जिला में विकसित भारत संकल्प सभा और सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत. कहा सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से वर्ष 2047 तक भारत बनेगा विकसित राष्ट्र. प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से दिलाया विकसित भारत 2047 का संकल्प.



रेवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को बाल भवन में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री राजेश नागर ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। इसके बाद उपस्थित लोगों को विकसित भारत 2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल पीपीपी स्टेट कॉर्डिनेटर सतीश खोला, बीजेपी जिला महामंत्री पंडित हिमांशु पालीवाल, महामंत्री कुलदीप चौहान, रत्नेश बंसल, प्रीतमपाल तथा जिला प्रशासन से डीसी अभिषेक मीणा, एसपी हेमेंद्र मीणा और एडीसी राहुल मोदी सहित गणमान्य व्यक्ति आदि मौजूद रहे।


मुख्य अतिथि मंत्री राजेश नागर सहित अन्य अतिथियों ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा में भाग लिया। यात्रा के दौरान वंदे मातरम के उद्घोष और भारतीय संस्कृति से जुड़ी नगाड़ा व बीन पार्टियों ने सभी के अंदर उत्साह भर दिया। यात्रा भव्यता से आयोजन स्थल से महाराणा प्रताप चौक तक सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में पहुंचने पर मंत्री राजेश नागर का भव्य स्वागत एवं अभिवादन किया गया। कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल विधायक डा.कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष डा. वंदना पोपली और जिला प्रभारी प्रो.मदन लाल गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे। 


मंत्री राजेश नागर ने ने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक सेवा के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने अपना लंबा जीवन देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जनसेवा का सफर देशवासियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संकल्प वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है और इसी संकल्प को मजबूती देने के लिए सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया है। 


हम सब को मिलकर इस सपने को साकार करना है। सेवा, संकल्प और जनभागीदारी से ही विकसित भारत बनेगा। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने लगभग हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटना और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण जैसे लंबे समय से देखे जा रहे सपने साकार हुए हैं। देश में आधुनिक सड़कों और हाईवे का तेजी से विस्तार हुआ है तथा दिल्ली-अमृतसर-कटरा हाईवे देश के बदलते बुनियादी ढांचे का उदाहरण है।


मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के अनेकों देशों ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मानों से सम्मानित किया है। विदेशों में भारतीयों के प्रति सम्मान और विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि योग को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने में प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आज 21 जून को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। हरियाणा के मंत्री राजेश नागर ने अनाजमंडी का दौरा कर फसल खरीद के कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश भी दिए।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें