बावल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से विधायक डा. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बावल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
विधायक डा. कृष्ण कुमार ने मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात के दौरान क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने, सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जनसुविधाओं से संबंधित विकास कार्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बावल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है, ताकि आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याण और विकास को लेकर निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ाना तथा आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।
विधायक ने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन और प्रदेश सरकार के सहयोग से बावल क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें