Rewari News :: जैन एजुकेशन बोर्ड के चुनाव 22 नवंबर को होंगे, पहली बार पाँच पदों के लिए होंगे चुनाव :: विवेक जैन

रेवाड़ी। जैन एजुकेशन बोर्ड के चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन ने कहा कि बोर्ड प्रबंधन के लिए होने वाले चुनाव में एक प्रत्याशी एक पद के लिए ही आवेदन कर सकेगा। प्रत्याशियों की न्यूनतम योग्यता बारहवीं कक्षा रखी गई है। प्रत्याशियों को आवेदन के साथ आयु व शिक्षा का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। प्रधान पद  व अन्य पदों के लिए अलग-अलग शुल्क रखा गया है। प्रधान के लिए सात हजार व अन्य पदों का शुल्क पाँच हजार निश्चित किया गया है।


निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पहली बार बोर्ड प्रबंधन के चुनाव सभी पाँच पदाधिकारियों के लिए हो रहे हैं। पहले केवल उप प्रधान का चुनाव कराया जाता था। रविवार 22 नवंबर को होने वाले चुनाव में एक व्यक्ति को एक ही पद के लिए आवेदन करना होगा।


उन्होंने चुनावी कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि दो व तीन नवंबर को निर्वाचन कार्यालय से नामांकन पत्र 7,000 एवं 5000 रुपये देकर प्राप्त किए जा सकते हैं। पाँच नवंबर को फार्म जमा होंगे तथा छह नवंबर को उन पर आपत्ति सुनी जाएगी। दस नवंबर को फार्म वापस लिए जा सकते हैं। 11 नवंबर को दोपहर सवा बारह बजे बाद चुनाव चिह्न आबंटित किए जाएंगे। 22 नवंबर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी विवेक जैन एवं सहायक  निर्वाचन अधिकारी मोहित जैन के मार्गदर्शन में प्रधान, उपप्रधान, सचिव, सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए जाएंगे। इस बोर्ड के तहत जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जैन गर्ल्स स्कूल एवं जैन बाल प्राथमिक  विद्यालय शामिल हैं। 


मतदान जैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कराया जाएगा।  इसके पश्चात मतगणना होगी और विजयी प्रत्याशियों की घोषणा मुख्य निर्वाचन अधिकारी के द्वारा की जाएगी।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें