नारनौल के यदुवंशी डिग्री कॉलेज में आयोजित लेटेक्स वर्कशॉप का अंतिम सत्र इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (IGU) के प्रो. सतीश खुराना के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। उन्होंने प्रतिभागियों को शोधपत्र निर्माण, प्रभावी प्रस्तुति एवं फोटो एडिटिंग की विभिन्न तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी।
संस्था के चेयरमैन राव बहादुर सिंह ने वर्कशॉप की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजन शैक्षणिक संस्थानों में ज्ञान, तकनीक और रचनात्मकता को नई दिशा देते हैं। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को समय के साथ बदलती तकनीकों से जोड़ना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नवीन अदलखा ने कहा कि शिक्षण के साथ-साथ शोध एवं तकनीकी दक्षता विकसित करना भी आवश्यक है। ऐसे सत्र शिक्षकों को अपनी अकादमिक क्षमताओं को निखारने और विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने में सहायक होते हैं। कॉलेज में भविष्य में भी इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाते रहेंगे। डॉ. सोनल यादव एवं कॉलेज के समस्त स्टाफ सदस्यों ने भी वर्कशॉप की सराहना की।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें