Rewari News :: बावल विधायक डॉक्टर कृष्ण कुमार व समाजसेवी अजय कांटीवाल ने ग्राम कमालपुर में विकास कार्यों का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया


रेवाड़ी जिले के बावल क्षेत्र के गांव कमालपुर में जन स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, साथ ही गांव में नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत लोकार्पण संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बावल विधायक कृष्ण कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी एडवोकेट अजय कांटीवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम सरपंच श्रीमती नीलम कुमारी ने की जबकि युवा नेता विशाल कुमार एवं समस्त ग्राम पंचायत ने अतिथियों का स्वागत किया।  


समारोह के दौरान विधायक कृष्ण कुमार एवं एडवोकेट अजय कांटीवाल ने संयुक्त रूप से पट्टिकाओं का अनावरण कर गांव के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इन कार्यों में फिरनी से पंचायत घर तक सड़क निर्माण, पंचायत घर से फलसां तक सड़क निर्माण, फलसा से माता चौक तक सड़क व सीवरेज पाइपलाइन कार्य तथा पंचायत घर की चारदीवारी, सौंदर्यकरण एवं पौधारोपण कार्य शामिल हैं। 


इसके उपरांत पंचायत घर परिसर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाइयां एवं परामर्श दिया गया।  



कार्यक्रम में विधायक कृष्ण कुमार ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के गांवों का समग्र विकास और प्रत्येक नागरिक तक स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभ पहुंच सरकार की प्राथमिकता है, जिसके लिए बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। वहीं विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अजय कांटीवाल ने कहा कि गांव की उन्नति ही सशक्त समाज का आधार है और विकास कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य जागरूकता के ऐसे प्रयास ग्रामीणों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से मुख्य अतिथि विधायक कृष्ण कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अजय कांटीवाल को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। 


कार्यक्रम में पंच मनोज कुमार, वंदना कुमारी, देवीलाल यादव, वंदना शर्मा, हरपाल सिंह, रामसिंह, वेदवती, प्रमिला देवी, जयवीर योगी, राजीव महेश्वरी, मनदीप यादव, दीपक कुमार, विशाल कुमार, फूल कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें