रेवाड़ी। रंग-बिरंगे परिधानों में थिरकते बच्चे व अभिभावक, व्यंजनों की महक तथा ढोल के साथ गूँजती संगीत की धुन। यह आलम था सैक्टर चार स्थित *प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल* के नवरात्रि डांडिया महोत्सव का। उत्सव के रंग में रंगे डांडिया प्रेमियों ने कार्यक्रम जमकर लुफ्त उठाया।
मुख्य अतिथि हरियाणा की कौशल विकास अधिकारी शिखा अग्रवाल ने सनातन मूल्यों एव़ पारंपरिक उत्सवों के संरक्षण के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति की सराहना की।
विद्यालय के मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि बीती रात प्रोडिजी स्कूल के प्रांगण में चले डांडिया महोत्सव में विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ-साथ सजावट की वस्तुओं, रेडिमेड वस्त्र, पर्स, ज्वैलरी आदि के स्टाल आकर्षण का केंद्र रहे।
प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उपप्रधान श्रीमती सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन के साथ शासकीय निकाय सदस्य निपुण जैन, रविंद्र जैन, प्रद्युमन जैन व विजय जैन, प्रधानाचार्य प्रतिमा शर्मा, उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता, अंकुर प्रभारी लीना मखीजा ने मुख्य अतिथि की अगवानी की।
प्रधानाचार्या ने अतिथियों का शाब्दिक अभिनंदन किया। इसके बाद प्रोडिजी स्कूल के बच्चों ने माँ काली नृत्य एवं राम वनवास से रावण वध तक की गाथा को शानदार तरीके से प्रस्तुत कर समां बाँध दिया।युगल नृत्य एवं समूह नृत्य में अभिभावकों ने रंग जमाया। अल्पना जैन ने बैस्ट डांडिया स्टिक तथा शिल्पी भार्गव व सारिका ने बैस्ट थाली डैकोरेशन का प्रथम पुरस्कार जीता। युगल नृत्य मे पूनम व दीपा तथा समूह नृत्य में साँची डांस ग्रुप ने पहला स्थान पाया। लक्की ड्रा में पहले पुरस्कार के रूप में स्कूटी जीतने वाली यूकेजी की अरुषा सभी के आकर्षण का केंद्र रही।
डांडिया के धमाल में * बूम बूम बूम बुमरो, रंगोलो ढोलना, ओढनी उडी जाए रे, ढोली तारो ढोल बाजे, सुन ले ओ मारिया, नगाड़े संग ढोल बाजे, पंखिडा उड के जाना रे, रंगली आव मारी रंगल आदि गीतों की धुन पर अभिभावक, बच्चे, शिक्षक व प्रबंधन समिति के सदस्य जमकर झूमे।
प्रोडिजी प्रभारी उपप्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने सभी का आभार जताया।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें