Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज की टीम ने महात्मा गांधी जी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही आपत्तिजनक एवं अपमानजनक सामाग्री पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्यवाही के लिए दिया ज्ञापन

अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और उनकी टीम ने सिटी मैजिस्ट्रेट जितेंद्र सिंह जी को महात्मा गांधी जी के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही आपत्तिजनक एवं अपमानजनक सामाग्री पर रोक लगाने और दोषियों पर कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री जी के नाम से ज्ञापन दिया। अग्रवाल वैश्य समाज के रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल, रेवाड़ी विधानसभा अध्यक्ष केसरी नंदन अग्रवाल, एडवोकेट नीतेश अग्रवाल, रेवाड़ी विधानसभा महिला कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल, एडवोकेट आशा मंगला आदि सदस्यों ने जिला सचिवालय जाकर सिटी मैजिस्ट्रेट जितेन्द्र सिंह जी को ज्ञापन दिया और मुख्यमंत्री जी से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 


जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की महात्मा गांधी जी के विचार और जीवन-मूल्य देश ही नहीं पूरे विश्व मे समाज को प्रेरणा प्रदान करते है। अग्रवाल वैश्य समाज गांधी जयंती के अवसर पर प्रशासन से गांधी जी के संबंध में प्रसारित होने वाली ऐसी अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री पर पूर्णतया रोक लगाने और दोषियों पर कार्यवाही की मांग करता है। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: