Rewari News :: जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव-2026 की तैयारी को लेकर शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंवाली में बैठक संपन्न

कंवाली स्कूल में जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।बैठक खंड शिक्षा अधिकारी श्री सतवीर नाहड़िया जी के मार्गदर्शन में, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर श्री अशोक नामवाल जी की अध्यक्षता में तथा मेजबान प्राचार्य श्री अनिल यादव जी की मेजबानी में संपन्न हुई।


बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अक्टूबर को कक्षा 5वीं से 8वीं (मिडल विंग) और 16 अक्टूबर 2026 को कक्षा 9वीं से 12वीं (सीनियर सेकेंडरी विंग) की सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं शहीद रामस्वरूप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कंवाली में आयोजित होंगी।तैयारियों के तहत कार्यक्रम स्थल, मंच, प्रांगण, ग्रीन रूम, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और पार्किंग का निरीक्षण किया गया। निर्देश दिए गए कि जिले के विभिन्न विद्यालयों से आने वाली टीमों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं समय पर मुहैया कराई जाएं। अंत में मेजबान प्राचार्य श्री अनिल यादव जी ने सभी अधिकारियों एवं सांस्कृतिक प्रभारियों का आभार व्यक्त किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें