Rewari News :: अहीरवाल के लाल सिद्धार्थ यादव की राष्ट्रीय उड़ान, दक्षिण हरियाणा के लिए गौरव का क्षण, रेवाड़ी के युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव का रेवाड़ी में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन. अहीरवाल के लाल की राष्ट्रीय उड़ान, दक्षिण हरियाणा के लिए गौरव का क्षण. रेवाड़ी के युवा नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली. बीजेपी सीट्स नेतृत्व का आभार जताया. बैटरी गांव धमलाबाद से लेकर रेवाड़ी में जगह-जगह भव्य स्वागत से गदगद नजर आए सिद्धार्थ यादव.




भारतीय जनता पार्टी की ओर से राष्ट्रीय मीडिया सहसंयोजक नियुक्त किए जाने पर सिद्धार्थ यादव पहली बार अपने गृह जिला रेवाड़ी पहुंचे. सिद्धार्थ यादव गांव धामलावास से लेकर पूरे रेवाड़ी शहर में जो भव्य स्वागत एवं अभिनंदन हुआ उसे देखकर गदगद नजर आए. भारतीय जनता पार्टी के नव-नियुक्त राष्ट्रीय मीडिया सह-संयोजक सिद्धार्थ यादव के रेवाड़ी आगमन पर रविवार को सर्व समाज द्वारा भव्य नागरिक अभिनंदन किया गया। राष्ट्रीय संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचे अहीरवाल के लाल का KLP कॉलेज ऑडिटोरियम में पगड़ी एवं फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। अभिनंदन समारोह को संबोधित करने के बाद सिद्धार्थ यादव ने मीडिया से बातचीत की और सभी सवालों के जवाब दिए.




कार्यक्रम से पहले सिद्धार्थ यादव अपने पैतृक गांव धामलावास पहुंचे और अपने पिता अमर शहीद डिप्टी कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद राजेश पायलट चौक से विशाल रोड शो निकाला गया। गाजे-बाजे, देशभक्ति के नारों और हाथों में तिरंगा लिए हजारों युवाओं एवं समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। रोड शो डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक होते हुए KLP कॉलेज पहुंचा। नागरिक अभिनंदन से अभिभूत सिद्धार्थ यादव ने कहा कि “आज राष्ट्रीय मंच पर मुझे जो भी स्थान मिला है, वह रेवाड़ी की पावन माटी और यहां के लोगों के आशीर्वाद की बदौलत है। यहां के बुजुर्गों ने मुझे गोद में खिलाया और अपनों ने अंगुली पकड़कर चलना सिखाया है। इसलिए यह सम्मान मेरा व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि पूरे अहीरवाल के मान-सम्मान का सम्मान है।”




क्षेत्र के विकास का अपना विजन स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा, “मैं किसी का विकल्प बनने या किसी की लकीर छोटी करने नहीं आया हूं। मेरा लक्ष्य दक्षिण हरियाणा का चहुंमुखी विकास, युवाओं के लिए नए अवसर और अहीरवाल के सम्मान को राष्ट्रीय पटल पर और मजबूती से स्थापित करना है। हमें ऐसी लंबी लकीर खींचनी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर हो।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात का संस्मरण साझा करते हुए सिद्धार्थ यादव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का कार्यकर्ताओं के प्रति स्नेह और अपनापन प्रेरणादायी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी ने उन्हें देखकर कुर्सी से खड़े होकर आत्मीयता से कहा था— “आओ प्रवक्ता महोदय।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का एक सामान्य कार्यकर्ता के प्रति ऐसा सम्मान राष्ट्र और संगठन के लिए और अधिक समर्पण से कार्य करने की प्रेरणा देता है व हरियाणा से विशेष स्नेह रखते है माननीय प्रधानमंत्री जी। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव के सुपुत्र सिद्धार्थ यादव ने विश्वास दिलाया कि वे संगठन के माध्यम से हरियाणा और दक्षिण हरियाणा की आवाज को राष्ट्रीय मंचों पर पूरी मजबूती, तथ्य और तार्किकता के साथ उठाते रहेंगे।




इस अवसर पर सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक एवं व्यापारिक क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति और युवा शक्ति उपस्थित रही। पूरे कार्यक्रम में अहीरवाल के प्रति गौरव और युवा नेतृत्व के प्रति उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन पूर्व जिला महामंत्री रमौतार कातोपुरी ने किया। इस अवसर पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, जिला प्रभारी मदनलाल गोयल, पूर्व मंत्री डॉ बनवारी लाल, पूर्व प्रदेश महामंत्री वीर कुमार यादव, पूर्व विधायक रणधीर कपड़ीवास, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान, हुकमचंद यादव, रत्नेश बंसल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, महावीर यादव, सुनील सरपंच निखरी, योगेश यादव, विभिन्न गाँव के सरपंच, विभिन्न समाजो के प्रधान व विभिन्न संगठनों के प्रधान उपस्थित रहे।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें