Rewari News :: शहर के पंजाबी भवन में अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने बैठक को किया संबोधित, पंजाबी समुदाय के लोगों ने सरकार से समाधान की पुरजोर मांग की

रेवाड़ी में मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत जनहितकारी मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच जोरदार आवाज बुलंद कर रहा है । इस सिलसिले में स्थानीय गढी बोलनी रोड स्थित पंजाबी भवन में आयोजित बैठक में अनेक मुद्दों के समर्थन में लोगों ने सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके सरकार से समाधान की पुरजोर मांग की। शहर के पंजाबी समुदाय के नागरिकों का कुशलक्षेम पूछने सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक,बीके राम सिंह,राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल,नंदलाल यादव,राजीव कुमार,देशराज यादव आदि पंजाबी भवन पहुंचें। सीनियर सिटीजन एवं रेलवेज के रिटायर्ड ऑफिसर नरेश कालरा ने बैठक की अध्यक्षता की। 

     


इस मौके पर राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच एवं कोर कमेटी सदस्यों ने पंजाबी समाज के प्रधान सचिन मलिक एडवोकेट व उक्त समाज के अग्रणी पदाधिकारियों नरेंद्र मेहंदीरत्ता,कपिल अरोड़ा,अनिल ठकराल,प्रो. अनिल मखीजा आदि से लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में उठाए जा रहे ज्वलंत सामाजिक मुद्दों पर विस्तार से सामूहिक चर्चा की । इसके उपरांत पंजाबी भवन में बैठक को संबोधित करते हुए अशोक प्रधान ने कहा कि राष्ट्र-समाज की आधी आबादी महिलाओं की सामाजिक बराबरी के लिए हर क्षेत्र में 50 फ़ीसदी आरक्षित हिस्सेदारी,बेरोजगार महिलाओं को बस-ट्रेन-एरोप्लेन के टिकट किराये में 50 फ़ीसदी रियायत,स्वरोजगार के लिए 20 करोड़ तक के लॉन्ग टर्म लोन दिये जाने चाहिए । उन्होंने सीनियर सिटीजंस के लिए सरकार से हेल्पलाइन शुरू करने,निःशुल्क मेडिकल सुरक्षा,वृद्धावस्था में हर नागरिक को गारंटिड सामाजिक सुरक्षा पेंशन,बस-ट्रेन-एरोप्लेन के किरायों में 70 फिसदी छूट देने,टोल मुक्त आवागमन,वृद्धावस्था पेंशन को न्यूनतम ₹10 हजार मासिक किये जाने का भी आग्रह किया । उन्होंने युवाओं को अधिकाधिक रोजगार-स्वरोजगार देने तथा इनसे वंचित युवा बेरोजगारों को न्यूनतम ₹20 हजार मासिक जॉब्लेस क्लेम देने की बात कही  । उन्होंने आर्थिक तौर पर सक्षम बनाने के लिए प्रदेश में धार्मिक- सांस्कृतिक संस्थाओं को रिपेयरिंग एवं ब्यूटीफिकेशन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए ग्रांट देने की मांग भी उठाई ।

     बैठक में उपस्थित लोगों ने लोक सेवा मंच की ओर से लगातार बुलंद की जा रही उपरोक्त मांगों का जोरदार समर्थन करते हुए सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित करके सरकार से समाधान की जोरदार मांग की । अध्यक्षीय संबोधन में नरेश कालरा ने सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के जनहित में किये जा रहे प्रयासों को सकारात्मक बताते हुए उठाए जा रहे मुद्दों को विचारणीय बताया । उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान जनसेवा की आवाज बनकर समाज-राष्ट्र को आगे की ओर ले जाने में अहम योगदान दे रहे हैं जिसे समस्यापीड़ित लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है ।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें