*भारत विकास परिषद रेवाडी शाखा की ओर से शनिवार को राज इंटरनैशनल स्कूल में देशभक्ति गीतो पर आधारित राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिंदी और संस्कृत भाषा मे आयोजन करवाया।*
*कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि राजेन्द्र सैनी, चैयरमेन राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी और कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश कोशिक संयोजक संस्कार भारत विकास परिषद् दक्षिण प्रांत रहे* ।
*कार्यक्रम में माननीय मुकेश सैनी, प्रांतीय संयोजक , पर्यावरण का परम सानिध्य प्राप्त हुआ* ।
*कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि माननीय नवीन सैनी डारेक्टर राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी रहें*।
*कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चरणों में द्वीप प्रज्वलित करने व राष्ट्रगीत वंदे मातरम से हुई*।
*कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि राजेन्द्र सैनी ने कहा कि बच्चों को अपने सपने बड़े रखने चाहिए और बच्चों को अपना इतिहास कभी नहीं बोलना चाहिए*
*और विशिष्ट अतिथि नवीन सैनी ने कहा कि बच्चों को कभी हतोत्साहित नहीं होना चाहिए देश प्रेम की भाव जगाने के लिए उन्होंने रेवाड़ी शाखा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा की हिंदी और संस्कृत में देशभक्ति गीत गाने के लिए बच्चों की भूरी भूरी प्रशंसा की*।
*कार्यक्रम अध्यक्ष सतीश कोशिक संस्कार संयोजक भारत विकास परिषद् दक्षिण प्रांत , ने कहा कि यह हमारी प्रतियोगिता पूरे देश में हर साल चार लाख से ज्यादा विद्यार्थी भाग लेते हैं और बच्चों में यह देशभक्ति जगाने और बच्चों में संस्कार उत्पन्न करने के लिए यह राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता हिंदी व संस्कृत प्रतिवर्ष पूरे देश में कराई जाती है*।
*प्रतियोगिता में ज्यूरी सदस्य बिरेंद्र सेहरा एवं मुकेश तनेजा ( हिन्दी ) व सुरेश शर्मा ( संस्कृत ) रहे*।
*प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर RPS International School, Rewari व द्वितीय स्थान पर कैनाल पब्लिक स्कूल बेरली, एवं तृतीय स्थान राज इंटरनैशनल स्कूल रेवाडी सहित पांच विधालयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया*!
*सभी विजेता बच्चों को मोमेंटो व सर्टिफिकेट दिए गए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को सर्टिफिकेट दिए गए*।
*प्रतियोगिता में प्रथम रहने वाली RPS International School Rewari की टीम अब प्रान्तीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता में भाग लेंगी*।
*मंच संचालन कार्यक्रम संयोजक डॉ अनिल सैनी सैनी ने किया*
*भारत विकास परिषद् रेवाड़ी शाखा अध्यक्ष दिनेश सैनी ने सहयोग के लिए राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी के सभी स्टाफ का धन्यवाद किया*।
*कार्यक्रम में शाखा कोषाध्यक्ष प्रेम मैंहदीरता, दया राम आर्य, हुक्म चन्द प्रजापत, योगेश शर्मा,डॉ दीपक सैनी, अजय गुप्ता, नितिन गोयल, कुंदनलाल सैनी, जगमोहन अग्रवाल, सहित स्कूल के काफी विधार्थी भी उपस्थित रहे*।



0 comments:
एक टिप्पणी भेजें