Rohtak News :: रोहतक में अग्रवाल वैश्य समाज ने तीज उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया

ग्राम समाचार न्यूज़ ब्यूरो रेवाड़ी रोहतक अग्रवाल वैश्य समाज ने तीज का उत्सव रेवाड़ी और प्रदेश उत्सव रोहतक में मनाया जिसमें अग्रवाल वैश्य समाज की महिला पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिरकत की और तीज की खुशियां मनायी।


तीज पर महिलाओं ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवाई हुई थी और तीज के पारंपरिक गीतों और गानों पर उन्होंने डांस किया। महिला जिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल, विधानसभा अध्यक्ष रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनु अग्रवाल, आशा मंगला, पूजा गुप्ता और अन्य महिला सदस्यों ने तीज के प्रोग्राम में शिरकत की। अग्रवाल वैश्य समाज के जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया उनकी पूरी टीम समय-समय पर अच्छे-अच्छे प्रोग्राम करती रहती है। रो



हतक में प्रदेश स्तरीय तीज उत्सव का आयोजन किया गया उसमें प्रदेश के पदाधिकारियों और सभी जिले की टीमों ने शिरकत की और महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा सभी ने इस प्रोग्राम को एंजॉय किया। जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें