स्वर्णकार समाज लंबे समय से अपनी सामाजिक आर्थिक एवं व्यावसायिक समस्या के समाधान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नाम रेवाड़ी सीटीएम जितेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष मेनका सोनी द्वारा दिए गए ज्ञापन में उनके समाज की प्रमुख मांगों में कहा कि स्वर्ण कला बोर्ड का गठन मध्य प्रदेश एवं पंजाब की तर्ज पर हरियाणा में भी स्वर्ण कला बोर्ड का गठन किया जावे जिससे स्वर्णकार समाज के कारीगरों एवं व्यवसाय जुड़े लोगों के हितों के संरक्षण एवं उनके विकास के लिए प्रभावी योजनाएं बनाई जा सके। सहकारी मनी लेंडिंग लाइसेंस जारी करने की प्रतिक्रिया को पुनः लागू किया जाए ताकि पात्र सर्राफ व्यवसायी नियम अनुसार अपना व्यवसाय संचालित कर सके सुरक्षा की दृष्टि से शस्त्र लाइसेंस में प्राथमिकता सर्राफा व्यवसाय में सोने चांदी के भाव में तेजी के कारण आभूषण व्यवसायी को सुरक्षा संबंधी गंभीर रूप से खतरा है अतः सर्राफा व्यवसायों को शास्त्र लाइसेंस प्रदान करने में प्राथमिकता दी जावे.
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत सर्राफा व्यवसायी तथा कारीगरों को स्वर्ण तथा रजत धातु के रूप में उपलब्ध कराने की कृपा की जावे प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अथवा अन्य उपयुक्त सरकारी वित्तीय योजनाओं के अंतर्गत स्वर्णकार कारीगरों को केवल नगद ऋण देने के स्थान पर उनकी वास्तविक आवश्यकता एवं पात्रता के अनुसार स्वर्ण गोल्ड एवं रजत धातु उपलब्ध कराने की व्यवहारिक व्यवस्था विकसित की जाए। जिससे कारीगर अपने पारंपरिक व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित कर सके और रोजगार के अवसर बढ़े। लूट चोरी हत्या तथा उचक्कागिरी एवं हत्या जैसी अपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने हेतु विशेष सुरक्षा व्यवसाय एवं प्रभावी पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए साथ ही ऐसी घटनाओं मैं पीड़ित स्वर्णकार व्यापारियों एवं उनके आश्रित परिवारों को नियमों अनुसार उचित आर्थिक सहायता सुरक्षा एवं न्याय उपलब्ध करवाया जाए। इस अवसर पर मुकेश सोनी,कुलदीप सोनी, अनिल, आरती, मंजू, मीनू, संतोष सोनी, प्रकाश वर्मा इत्यादि लोग उपस्थित थे।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें