Rewari News :: नगर परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत बाजारों में पॉलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया

नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पोलिथीन मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य बाजार क्षेत्र में विशेष पोलिथीन मुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर परिषद की टीम नेy दुकानदारों एवं आम नागरिकों को सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पोलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। अभियान के दौरान दुकानदारों से अपील की गई कि वे ग्राहकों को सामान देने के लिए प्रतिबंधित पोलिथीन की बजाय कपड़े, जूट एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल थैलों का प्रयोग करें। नागरिकों को भी बाजार में खरीदारी के लिए अपना कपड़े का थैला साथ लाने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया।


नगर परिषद की टीम द्वारा मुख्य बाजार में विभिन्न दुकानों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। प्रतिबंधित पोलिथीन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई तथा दुकानदारों को भविष्य में पोलिथीन का उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई। अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि पोलिथीन एवं सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक हैं। इनके कारण नालियां जाम होती हैं, जल निकासी प्रभावित होती है तथा पशुओं एवं पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


नगर परिषद रेवाड़ी ने शहरवासियों से आह्वान किया कि “स्वच्छ रेवाड़ी, सुंदर रेवाड़ी” के संकल्प को साकार करने के लिए सभी नागरिक पोलिथीन का बहिष्कार करें और स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। सामूहिक प्रयासों से ही रेवाड़ी शहर को स्वच्छ, स्वस्थ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकता है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें