Jamshedpur News : मुण्डारी में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर विधायक को सौंप ज्ञापन


ग्राम समाचार संवाददाता: जामशेदपुर:  बहरागोड़ा के  लोकप्रिय विधायक श्री समीर कुमार मोहंती से  बहरागोड़ा विधायक कार्यालय में मुंडारी भाषा स्टूडेंट यूनियन के विद्यार्थियों ने मुलाकात कर मुंडारी भाषा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.

विद्यार्थियों ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में मुंडारी भाषा बोलने वालों की बड़ी संख्या है. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में मुंडा जनजाति की आबादी 54,047 थी, जो वर्तमान में लगभग 75,000 होने का अनुमान है.

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी भाषा की पढ़ाई सफलतापूर्वक हो रही है, लेकिन स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत मुंडारी भाषा में पीजी करने का विकल्प उपलब्ध नहीं है. इसके कारण विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए रांची जैसे दूर के शहरों का रुख करना पड़ता है.

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए दूसरे शहर जाकर पढ़ाई करना कठिन हो जाता है, जिससे उनकी उच्च शिक्षा प्रभावित होती है.

विद्यार्थियों की मांग को गंभीरता से लेते हुए उनकी समस्या के समाधान और कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत मुंडारी भाषा में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने के लिए आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया.

रिपोर्ट: कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें