Rewari News :: डॉ. आर. बी. यादव हॉस्पिटल के 13वें स्थापना दिवस पर विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन



डॉ. आर. बी. यादव हॉस्पिटल के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार 7 अगस्त को विशाल रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं, एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. असीम मिगलानी, कुलपति (Vice Chancellor), आई.जी. यूनिवर्सिटी, रेवाड़ी रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. नीरज यादव, अध्यक्ष (President), इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रेवाड़ी और आस्था ब्लड बैंक के डॉक्टर एन.एस यादव ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अलावा शहर के अनेक प्रतिष्ठित व सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


मुख्य अतिथि प्रो. असीम मिगलानी ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया.


इस अवसर पर डॉ. आर. बी. यादव ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल का उद्देश्य केवल बेहतर चिकित्सा सेवाएँ देना ही नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का भी पूरी निष्ठा से निर्वहन करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान अवश्य करना चाहिए।


कार्यक्रम के दौरान सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र एवं उपयोगी स्मृति-उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह, अनुशासन और सेवा भावना का वातावरण देखने को मिला। अस्पताल प्रबंधन एवं समस्त स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।


डॉ. आर. बी. यादव हॉस्पिटल प्रबंधन ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, रक्तदाताओं, सामाजिक संगठनों, चिकित्सा टीम एवं आम नागरिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम में डॉ. आर. बी. यादव हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकों, स्टाफ एवं प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता रही। इसके साथ ही भारत विकास परिषद से श्री रमेश सचदेवा, श्री दिनेश सैनी एवं श्री रामकिशोर सैनी, अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत से श्री डी. पी. यादव, श्री धीरज विश्वकर्मा, श्री यशपाल यादव एवं श्री प्रशांत गुप्ता तथा नारनौल से प्रगतिशील शिक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री संजय शर्मा एवं श्री नरोत्तम सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त श्री दिनेश यादव, श्री योगेश जी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें