रेवाड़ी में गुरु महाराज दक्ष प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दक्ष प्रजापति जयंती धूमधाम से मनाई. प्रजापति चौक स्थित एक समारोह स्थल में सम्मान समारोह का आयोजन. कार्यक्रम में GMD संस्था की ओर से 300 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.
रेवाड़ी में जीएमडी प्रजापति चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से प्रजापति चौक स्थित एमडी हाउस में गुरु महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे हजारों की संख्या में समाजबंधुओं ने सर्वसम्मति से कोकी ठेकेदार को प्रधान चुन लिया गया। समारोह में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यवसायिक समेत विभिन्न क्षेत्रों में समाज का नाम रोशन करने वाली करीब तीन सौ प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न व पटका प्रदान कर सम्मानित किया गया। देशी घी के भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दक्ष प्रजापित चौक पर स्थित महाराजा गुरु दक्ष प्रतिपति की के चित्र पर माल्यार्पण तथा आयोजन स्थल पर गुरु महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। ट्रस्ट की चेयरपर्सन डा. सोनिया वर्मा व संस्थापक डा. सुरेंद्र वर्मा की देखरेख में आयोजित हुए इस भव्य समारोह में जिलेभर से हजारों की संख्या में पहुंचे प्रजापति समाज के लोगों ने अपनी एकजुटता का भी परिचय दिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण हास्य कलाकार छैलाराम व उनकी टीम की प्रस्तुतियां रही। विभिन्न भजनों व गीतों पर उनके कार्यक्रमों ने जमकर तालियां बटोरी।
ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व आमंत्रित गणमान्य लोगों समेत समाजबंधुओं ने महाराज गुरु दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा सभी से एकजुट रहकर प्रजापति समाज की अलग पहचान बनाने एवं अपने राजनीतिक अधिकार हासिल करने का भी आह्वान किया। समारोह का विशेष आकर्षण प्रतिभा सम्मान समारोह रहा। जिसमे विशेष रूप से शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक, सामाजिक, व्यवसायकि, राजकीय, देशसेवा, समाजसेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाज की करीब 300 से अधिक प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर 70 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सर्वसम्मति से कोकी ठेकेदार को प्रधान चुन लिया गया। ट्रस्ट की पूरी टीम एवं समाज के गणमान्य लोगों ने करीब 30 फुटी बड़ी फूलमाला के साथ-साथ पगड़ी, फूलमाला, नोटों की माला एवं पुष्प वर्षा के नवनियुक्त प्रधान का जोरदार अभियान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रस्ट संस्थापक डा. सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि आज का दिन प्रजापति समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। सैकड़ो की संख्या में पहुंची समाजबंधुओं की भीड़ ने यह साबित कर दिया है कि समाज के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों का वे तिरस्कार करते हैं तथा समाज की नई पीढ़ी तथा पौध को आगे लाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरे समाज ने कोकी ठेकेदार को सर्वसम्मति से प्रधान चुन लिया है। आने वाले समय में समाज को नई बुलंदियों तक ले जाने व समाजबंधुओं की समस्याओं का निदान कराने में वे कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। समाज को वोटबैंक के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोगों को सहन नहीं किया जाएगा।
नवनियुक्त प्रधान कोकी ठेकेदार ने सभी समाजबंधुओं का दिल की गहराइयों से आभार जताते हुए कहा कि प्रजापति समाज ने जो उन पर विश्वास जताया है, उस पर वह पूरा खरा उतरेंगे तथा समाज को एक नई पहचान दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मंच का कुशल संचालन जोनी प्रजापति ने किया। सेठी प्रजापति ने जिलेभर से पहुंचे समाजबंधुओं एवं गणमान्य लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम उपरांत वाहनों के लंबे काफिले, ढोल-बाजे व डीजे के साथ नवनियुक्त प्रधान को उनके घर तक पहुंचाया गया।
इस मौके पर एडवोकेट ऊषा प्रजापति, राकेश बीकानेर, विनोद गोकलगढ़, डा. आनंद प्रजापति, महेंदर सिंह ठेकेदार, लाला ठेकेदार, मातूराम, डा. रवि वर्मा, कृष्ण कुमार रामपुरा, प्रदीप, शेरसिंह, लक्ष्मण सिंह जाजोरिया, डा. शीशराम, शादीराम बीकानेर, सत्यपाल बीकानेर, बीर सिंह कुतुबपुर, नंदलाल, रमेश थावर, सतपाल गोकलगढ़, सतीश गोकलगढ़, तुर्कियावास के सरपंच नरेंद्र, जयभगवान दादनपुर, प्रीतम जोनावास, रमेश मूसेपुर, लख्मी खटावली समेत जिलेभर से पहुंचे हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें