ग्राम समाचार, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के ललमटिया क्षेत्र के नीमकला गांव के रहने वाले देवगन मरांडी ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की फेदरवेट श्रेणी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह बनाकर पूरे संथाल परगना और झारखंड का नाम रोशन किया है।
देवगन मरांडी की प्रारंभिक बेथल मिशन स्कूल महागामा से हुई है। उनकी इस उपलब्धि से विशेषकर आदिवासी समाज में खुशी की लहर है। युवाओं के बीच देवगन प्रेरणा का स्रोत बनकर उभरे हैं और उनकी सफलता की चर्चा झारखंड साहित पूरे देश में हो रही है।
देवगन मरांडी आज सुबह 10 बजे दिल्ली से गोड्डा पहुंचने के बाद ललमटिया चौक आएंगे, जहां आदिवासी समाज और उनके समर्थक भव्य स्वागत की तैयारी में जुटे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देवगन की यह सफलता पूरे क्षेत्र और आदिवासी समाज के लिए गर्व का क्षण है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें