भगवान के प्रति आस्था रखने वाले सभी धर्म प्रेमियों के सहयोग से महिला मंडल शिव मंदिर खासापुरा द्वारा जनता जनार्दन मंदिर में भगवान शंकर जी की मूर्ति स्थापना की जा रही है। मंडल की जनरल सेकेट्री उषा देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडल की प्रधान मंजू यादव की अध्यक्षता में मूर्ति स्थापना की विधिवत पूजा से पहले *शनिवार 20 जून को कलश यात्रा* मंदिर स्थल से प्रातः 7:15 बजे प्रारम्भ होकर मोहल्ला में भ्रमण करते हुए वापिस मंदिर स्थल पर सम्पन्न होगी तथा *बुधवार 24 जून को प्रातः 8:15बजे हवन, प्रातः 11:15 बजे विधिवत रूप से मूर्ति स्थापित की जाएगी। तत्पश्चात भंडारा प्रसाद* का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कलश उठाने हेतु श्रद्धालु मंदिर में पंडित जी संपर्क करे। उषा देवी ने कहा कि आयोजन को सफल बनाने हेतु प्रधान मंजू देवी ने उपप्रधान शारदा देवी, कोषाध्यक्ष सरला देवी के साथ मंडल सदस्य सरिता देवी, प्रेमलता,सरोज देवी, मीरा देवी, इंद्रावती देवी, अनीता गुलाटी, कांता गुलाटी, पूनम गुलाटी, पुष्पलता शर्मा, किरण सैनी, कमला देवी, शारदा देवी, सुनीता देवी, परमेश्वरी देवी, सरोज बाला, निर्मला देवी, बर्फी देवी, मनीषा यादव, सुशीला देवी, सविता देवी व रतना देवी को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल प्रधान मंजू यादव ने सभी धर्मप्रेमियों से सभी आयोजनों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ लेने का आह्वान किया है।
Home
Uncategories
Rewari News :: महिला मंडल शिव मंदिर खासापुरा की ओर से जनार्दन मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा पर कलश यात्रा 20 को तथा हवन एवं भंडारे का आयोजन 24 जून को होगा :: ऊषा देवी
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें