Rewari News :: कोसली विधायक अनिल यादव ने अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनी कहा, "भाजपा सरकार किसानों की हितैषी"

कोसली के विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार किसानों की भलाई के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। हलका के किसानों को इन योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए।


विधायक अनिल यादव रेवाड़ी स्थित अपने सैकटर एक स्थित कार्यालय में जनसमस्याओं की सुनवाई कर रहे थे। हलका के लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हलका के हर एक किसान को अपनी आमदनी में इजाफा करने के लिए बागवानी, मत्स्य पालन, डेयरी फार्मिंग, खाद्य प्रसंस्करण आदि स्कीमों को अपनाना चाहिए। हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां 24 फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है।


उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने यह सुनिश्चित किया है कि कोसली हलका के किसानों को पर्याप्त बिजली व पानी मिले। हलका में नहरों की टेल तक पानी पहुंचाया जा रहा है। खेतों में सोलर वाटर पंप लगाने पर अनुदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न गांवों के पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें