Rewari News :: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया

भाजपा के प्रांतीय प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने कहा है कि रेवाड़ी की ऐतिहासिक धरती से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन की नींव रखी गई थी। आज उस रैली को 12 साल से अधिक समय हो चुका है और तभी से श्री नरेंद्र मोदी एक प्रधान सेवक के रूप में देश की सेवा करते आ रहे हैं। 


सांसद सतीश पूनिया आज नासियाजी रोड पर जैन मंदिर के सभागार में आयोजित हुए विकसित भारत संकल्प सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुए इस सम्मेलन में जिला के पंचायत प्रतिनिधि और नगर पार्षद शामिल हुए। सतीश पूनिया ने कहा कि हरियाणा की जनता बधाई की पात्र है, जिसने देश हित को सर्वोपरि रखते हुए केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी को तीसरी बार सरकार की कमान सौंपी। जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाया, उसी तरह हरियाणा में मुख्यमंत्री नायब सैनी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की नीतियों का पालन कर रहे हैं। 


सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी नीतियों का ही परिणाम है कि आज देश के 56 करोड़ नए उपभोक्ता बैंकिंग सिस्टम से जुड़ चुके हैं और उनको सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे इन खातों के माध्यम से पहुंचाया जा रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 4 करोड़ परिवारों को रहने के लिए छत मिली। देश में राजमार्गों का नव निर्माण करवाया जा रहा है। अब तक 7 लाख किलोमीटर लंबी सडक़ों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। कश्मीर में धारा 370 को हटाकर वहां के लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। जब कभी आतंकवादियों ने सिर उठाने की कोशिश की, केंद्र की सरकार ने उनका माकूल जवाब दिया है। भारत आज अपने सैन्य उपकरण ना केवल खुद बना रहा है, बल्कि 25 देशों को निर्यात भी कर रहा है। 


रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है। आज दुनिया के दूसरे देश जहां युद्ध में उलझे हुए हैं, भारत शांति की राह पर चलते हुए उन्नति की ओर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री आम जन के हित को ध्यान में रखते हुए प्रभावशाली योजनाएं लागू की हैं। उदाहरण के तौर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 75 वंदे भारत ट्रेन चलाना, मेक इन इंडिया, अंत्योदय अन्न वितरण, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आदि। 


भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वंदना पोपली ने कहा कि किसान, मजदूर, व्यापारी, महिलाएं हर एक वर्ग के लिए प्रधानमंत्री ने लोक कल्याण की योजनाएं शुरू की हैं। सबका साथ सबका विकास, एक भारत श्रेष्ठ भारत की भावना से चलाई जा रही इन योजनाओं का देश के हर घर को लाभ मिल रहा है। सम्मेलन के अंत में पूर्व जिलाध्यक्ष मा. हुकमचंद ने मुख्य अतिथि व जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोसली के विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डा. बनवारी लाल, नगर परिषद चेयरमैन विनीता पीपल, सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन इंजी. कृष्ण कुमार, धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन अजय जांगड़ा, अनिल रायपुर, नरेश यादव, महावीर यादव, डा. सतीश खोला, रत्नेश बंसल, मोहित जैन, सुनील मुसेपुर, प्रीतम चौहान, जिला पार्षद शारदा यादव, सरोज मेहरा, अनिल भारद्वाज आदि मौजूद रहे। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें