Rewari News :: पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने परिवार सहित पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान किया

पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने आज अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर लोकतंत्र के महापर्व में भाग लिया। इस दौरान रेवाड़ी से पूर्व विधायक चिरंजीव राव भी उनके साथ मौजूद रहे। मतदान करने के बाद दोनों नेताओं ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।


कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व होता है और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक को दिया गया यह संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को बिना किसी दबाव और भय के अपनी इच्छा अनुसार मतदान करने का अधिकार होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि रेवाड़ी और धारूहेड़ा में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहे हैं। धनबल का खुलकर दुरुपयोग किया जा रहा है तथा साम, दाम, दंड और भेद की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है और पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें परेशान किया जा रहा है। कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि सरकारी एवं संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और इस प्रकार की कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।


पूर्व विधायक चिरंजीव राव ने भी आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि धारूहेड़ा में ऐसे मामले भी सामने आए हैं जहां महिला मतदाता जब वोट डालने पहुंची तो उन्हें बताया गया कि उनकी वोट पहले ही डाली जा चुकी है। यह बेहद गंभीर मामला है और चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने का कार्य कर रही है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें