Rewari News :: नगर परिषद द्वारा नई सोच नया शहर स्वच्छ हरियाणा अभियान के तहत सैक्टर एक में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

रेवाड़ी नगर परिषद द्वारा “नयी सोच नया शहर – स्वच्छ हरियाणा अभियान” के तहत सेक्टर एक में RWA सदस्यों के साथ विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ सेक्टर एक के निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। सभी ने मिलकर सड़कों, पार्कों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई की तथा कचरे के उचित निस्तारण का संदेश दिया।


इस पहल का मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा रेवाड़ी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ शहर बनाना है। नगर परिषद रेवाड़ी द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे घर का कचरा इधर-उधर न फेंकें, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग दें।



इस अभियान में स्वच्छ भारत मिशन की जिला ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव जी, RWA सदस्य, स्वच्छ भारत मिशन से सिटी टीम लीडर रितेश आलोनकर जी, IEC टीम से कृष्ण सभ्रवाल, शुभम कुमार, हर्ष कुमार, सेनिटेशन टीम से ओमप्रकाश जी, हर्ष शर्मा, रोहित कुमार और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें