रेवाड़ी के जैन पब्लिक स्कूल में लोकतांत्रिक तरीके से छात्र परिषद् के चयन का पहला चरण पूरा किया गया। एक तरफ जहाँ विभिन्न सदनों के कप्तान के लिए आवेदन पत्र भरने वाले विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया, वहीं छात्र परिषद प्रमुख के लिए मतदान भी कराया गया। विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक परंपरा से अवगत कराते हुए साक्षात्कार, प्रचार, मतदान व मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह किया जाएगा।
विद्यालय के कार्यक्रम प्रभारी एवं मीडिया प्रभारी गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रधानाचार्या की अगुवाई में प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन के सुझाव पर अमल करते हुए हुए छात्र परिषद् की चयन प्रक्रिया का पहला चरण पूरा किया गया। पहले चरण में विद्यार्थियों से छात्र परिषद के लिए आवेदन मांगे गए। आवेदन पत्रों के आधार पर विद्यार्थियों का साक्षात्कार लिया गया। परिषद के प्रमुख पाँच पदों के लिए सभी सदन प्रभारियों के साथ-साथ इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर से आए प्रतिनिधियों प्रो. अदिति शर्मा एवं प्रो. सुशांत ने चयन प्रक्रिया में भाग लिया। हैड ब्वाय एवं हैड गर्ल के चयन के लिए विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से नामांकन पत्र भरने, साक्षात्कार देने, प्रचार के दौरान अपना विचार रखने तथा मतदान की प्रक्रिया में पूरे उत्साह से भाग लिया।
छात्र परिषद के लिए हैड ब्वाय, हैड गर्ल, वाइस हैड ब्वाय, वाइस हैड गर्ल तथा महासचिव के अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों के लिए 12 सचिव तथा चार हाउस कैप्टन समेत 60 प्रतिनिधि के चयन की प्रक्रिया पूरी की गई। छात्र परिषद में दो-दो सांस्कृतिक सचिव, साहित्यिक सचिव, अनुशासन सचिव, खेल सचिव, सूचना एवं प्रोद्योगिकी सचिव तथा आयोजन सचिव का चयन किया गया है। आदिनाथ सदन, अजितनाथ सदन, पाश्र्वनाथ सदन तथा महावीर सदन के लिए अलग-अलग कप्तान व उपकप्तान चुने गए हैं। चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूरा होने पर प्रबंधन समिति के प्रधान सीए मोहित जैन, उप प्रधान सीमा जैन, सचिव अमित जैन, प्रबंधक प्रवीण जैन, कोषाध्यक्ष सचिन जैन, शासकीय निकाय सदस्य विजय जैन, निपुण जैन, प्रद्युम्न जैन, रविंद्र जैन, प्रधानाचार्या सोनल छाबड़ा, उप प्रधानाचार्या विजय गुप्ता ने लोकतांत्रिक चयन प्रक्रिया में शामिल विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएँ दी हैं। छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें