रेवाड़ी में जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट के तीन वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस मनाया गया। जन शक्ति जागृति मंच ट्रस्ट (रजि) की स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा सबने अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों द्वारा श्री दयानन्द गौशाला में जाकर गायो को हरा चारा खिलाया गया तथा झुग्गी-बस्तियों में फल वितरण किया गया।
इस अवसर जन शक्ति जागृति मंच की संस्थापक मेनका सोनी, संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों व बच्चों के साथ संस्था का स्थापना दिवस मनाया। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका सोनी ने कहा कि संस्था की ओर से पिछले तीन वर्ष से शहर में सामाजिक कार्य किया जा रहा है। संस्था की ओर से स्वास्थ्य जांच कैंप, गोसेवा, पक्षियों को दाना-पानी रखने, बच्चों को ड्रेस व किताबें वितरित करने सहित जरूरतमंदों की मदद के लिए अनेक कदम उठाए गए है। इस मौके पर संस्था से मंजू शर्मा, ललिता यादव अनु, मीनू शर्मा, परमेश्वरी देवी प्रकाश वर्मा गजेंद्र आदि मौजूद रहे ।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें