Rewari News :: विधानसभा और लोकसभा में अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए रोटेशन से सीटों का आरक्षण डॉ अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : नरेश चौहान राष्ट्रपूत

हरियाणा राजपूत प्रतिनिधि सभा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से विधानसभा और लोकसभा में अनुसूचित जाति व महिलाओं के लिए सीटों के आरक्षण को रोटेशन से किए जाने का पुरजोर आग्रह किया है। सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने प्रधानमंत्री को प्रेषित ज्ञापन का ब्यौरा देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा और लोकसभा सीट पर अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या 18 से 22% जबकि महिलाओं की संख्या पुरुषों की संख्या से एक दो प्रतिशत कम या अधिक मौजूद है। संविधान के अनुच्छेद 243 डी और 243 टी में पंचायत और स्थानीय निकाय की आरक्षित सीटों का पहले ही रोटेशन का स्पष्ट प्रावधान दिया गया है लेकिन अनुच्छेद 330 व 332 में लोकसभा और विधानसभा की आरक्षित सीटों का रोटेशन के आधार पर नही है। 




अब जब 16 अप्रैल से संसद के विशेष सत्र में महिलाओं के लिए सीटों का 33% आरक्षण परिसीमन से पहले संविधान संशोधन से किया जाना है तो अनुसूचित जाति व महिलाओं की सीटों का आरक्षण रोटेशन के आधार पर किए जाने को भी संविधान संशोधन की प्रस्तावित कार्रवाई में शामिल किया जाए। भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 136वीं जयंती पर उन्हें यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी । बाबा साहब वंचित वर्ग को समान्य वर्ग के बराबर खड़ा करने के लिए जीवन पर्यन्त संघर्षरत रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें