Rewari News :: अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से सुनीता अग्रवाल को जिला महिला अध्यक्ष, यशोदा बंसल को जिला महासचिव तथा गरिमा मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया

अग्रवाल वैश्य समाज की महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सर्राफ जी और प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल की अनुशंसा से सुनीता अग्रवाल को रेवाड़ी जिला महिला अध्यक्ष, यशोदा बंसल को जिला महासचिव, गरिमा मित्तल को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने महिला प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती सुशीला सर्राफ जी, प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक बुवानीवाला जी, कार्यकारी महिला प्रदेशाध्यक्ष वेणु अग्रवाल जी, प्रदेश महामंत्री  पायल गोयल जी, प्रदेश संगठन मंत्री संतोष जैन जी, रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल और जिले तथा प्रदेश के सभी माननीय पदाधिकारियों का धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर भरोसा जताया है उन्हें ये पदभार सौंपा है। 

यशोदा बंसल :: जिला महिला महासचिव


रेवाड़ी महिला जिलाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महिला सचिव यशोदा बंसल, जिला महिला कोषाध्यक्ष गरिमा मित्तल ने आश्वासन दिया है की वो अपने अग्रवाल वैश्य समाज से ज्यादा से ज्यादा वैश्य समाज के लोगों को जोड़ेंगे, वैश्य समाज को संगठित करेंगे और वैश्य समाज के लोगों को आगे बढ़ाने बढ़ाएंगे। सभी ने वैश्य समाज की मातृशक्ति से आह्वान किया है की वो अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़े और समाज और देश के लिए अपना योगदान दे तथा  देश  की राजनीति में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। 

सुनीता अग्रवाल :: जिला महिला अध्यक्ष

अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खण्डेलवाल रेवाड़ी जिला महासचिव तेजपाल गर्ग, कोषाध्यक्ष  प्रवीण बंसल सदस्यों केसरी नंदन अग्रवाल, मनीष गोयल, मनोज कुमार मित्तल, एडवोकेट नीतेश अग्रवाल, राम किशन अग्रवाल, मनोज गोयल, सुनील अग्रवाल, जगदीश प्रसाद गोयल, ललित कुमार सिंघल, दिनेश गोयल, अश्विनी गर्ग, अरुण गर्ग, हंसराज  सिंघल, सुमित मित्तल,अमित कुमार मित्तल, हिमांशु सिंघल, ललित भूषण गुप्ता, विनय बंसल,आशीष मित्तल, मनोज गुप्ता, सुनील गोयल मोहित सिंघल, अनिल गुप्ता, आयुष गुप्ता, अशोक गोयल, दीपिका अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, सपना कुमारी अग्रवाल, प्रियंका मित्तल, अंजू अग्रवाल, ज्योति गोयल, शशि बंसल, मंजू अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल, मनु मंगला, रजनी जैन, पूजा गुप्ता, रजनी गुप्ता आभा रूंगटा, नीतू अग्रवाल, सीमा खण्डेलवाल, सरला अग्रवाल, रूही गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, प्रिया गोयल और अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की पूरी टीम ने उनको शुभकामनाए दी। 


गरिमा मित्तल :: जिला महिला कोषाध्यक्ष

रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने बताया की अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी की टीम समय-समय पर जिले मे सामाजिक,धार्मिक, जरूरतमंदों की मदद आदि अच्छे-अच्छे कार्य करता रहता है और अपने वैश्य समाज के लोगों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहता है। समाज के लोगों को जागरूक करना,समाज के लोगों का सहयोग करना, जरूरतमंदों की मदद करना, धार्मिक आयोजन करना या कोई और कार्य जिससे समाज के लोगों को फायदा हो। रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल ने सभी वैश्य समाज के लोगों को अग्रवाल वैश्य समाज से जुड़ने का आग्रह किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें