Pathargama News: मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा के प्रवेश के साथ उमड़ने लगी भक्तों की भीड़


 


ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जनकल्याण चैती दुर्गापूजा  पूजा समारोह समिति पथरगामा के तत्वाधान में आयोजित चैती दुर्गा पूजा मंदिर में सप्तमी तिथि को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रणभेरी के धुन पर मां दुर्गा प्रतिमा को मंदिर में प्रवेश कराया गया। मां दुर्गा प्रतिमा के मंदिर में प्रवेश के साथ ही मां का पट दर्शन के लिए खुल गया। इधर मंदिर में मां दुर्गा प्रतिमा प्रवेश के साथ ही मां का दर्शन करने के लिए भक्तो की भीड़़ उमड़़ पड़ी। श्रद्धालू भक्त मां का दर्शन कर धन्य हो रहे है। मां भी अपने भक्तो पर आशीर्वाद बरसा रही है। पुरा वातावरण दुर्गासप्तशती के पाठ से गुंजायमान हो रहा है। इधर इस अवसर पर भव्य मेला का आयोजन किया गया है। मां दुर्गा प्रतिमा मंदिर में प्रवेश के साथ मेला परवान चढ़ने लगा है। मेला में बच्चों के लिए कई खेल तमाशा आया है।  जहां बच्चे नाव, झूला, ब्रेक डांस का आनंद उठा रहे है। श्रद्धालुओं द्वारा गुरुवार अष्टमी तिथि को मां के दरबार में डलिया चढ़ाया जाएगा।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें