Rewari News :: प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल में प्रवेश उत्सव एवं प्रतिभा खोज कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया


रेवाड़ी के सेक्टर-4 स्थित प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल में रविवार को प्रतिभा खोज (टैलेंट हंट) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर एकल नृत्य प्रतियोगिता, गायन प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता तथा कहानी सुनाने की प्रतियोगिता सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।


कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय का भ्रमण किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए अपने बच्चों के प्रवेश भी करवाए।


विद्यालय की प्रधानाचार्या, श्रीमती विजय गुप्ता ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। 


इस अवसर पर उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए बताया कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।



Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें