Rewari News :: प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन, विद्यालय में पहली बार आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा देने उमड़े विद्यार्थी


रेवाड़ी शहर के सेक्टर चार स्थित प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल में रविवार को छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप टेस्ट) परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय में पहली बार आयोजित इस परीक्षा में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस टेस्ट को क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थियों को फीस में स्पेशल डिस्काउंट दिया जाएगा। 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹11000 का स्कॉलरशिप भी दिया जाएगा।


इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों ने विद्यालय का भ्रमण किया तथा विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं विद्यालय के वातावरण की सराहना की। 


विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती विजय गुप्ता ने परीक्षा में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को उपहार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्या श्रीमती विजया गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की परीक्षाएं विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


रेवाड़ी के सेक्टर 4 स्थित प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल में आज स्कॉलरशिप टेस्ट का आयोजन किया गया। इस स्कूल का ये पहला स्कॉलरशिप टेस्ट था। इस टेस्ट को लेकर अभिभावकों ने बहुत उत्सुकता दिखाई था अपने बच्चों को टेस्ट में भेज कर बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस टेस्ट में लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया। अभी बचे तथा अभिभावक बहुत संतुष्ट नजर आए। स्कूल में स्वागत से लेकर व साफ सफाई एवं सुविधाओं की दिल खोलकर तारीफ की।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें