Godda News: समर्थ शक्ति होली मिलन 1 मार्च को



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- समर्थ सेवा ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी एक मार्च को महिलाओं के लिए "समर्थ शक्ति होली मिलन समारोह" का आयोजन आगामी एक मार्च दिन रविवार को अपराह्न 2 बजे से स्थानीय लोहिया नगर स्थित "सामुदायिक विवाह भवन" में किया जा रहा है। उक्त आशय की जानकारी देते हुए ट्रस्ट की सचिव रिम्मी कुमारी ने बताया कि उक्त समारोह के त्रुटिहीन आयोजन को लेकर शुक्रवार शाम ट्रस्ट के संचालन समिति की बैठक ट्रस्ट के मार्गदर्शक सुरजीत झा की अध्यक्षता में हुई। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम से सजे बहुआयामी समारोह के संयोजन की जिम्मेदारी ट्रस्ट की ऊर्जावान सदस्या अंजली आहना और संजू कुमारी को सौंपी गई।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें