Bhagalpur News:बिड़ला ओपन माइंडस स्कूल में बच्चों ने मनाई होली


ग्राम समाचार, भागलपुर। बिड़ला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल में शनिवार को बच्चों ने होली के त्यौहार को बड़े ही अनुशासित ढंग से मनाया। जिसमें नर्सरी एवं के.जी. के बच्चों ने रंग बिरंगे परिधान में एक दूसरे को रंग लगाकर आपसी प्रेम को चित्रित किया। कक्षा एक से चार तक के बच्चों ने भी आपस के प्रेम को विविध रंगों में उजागर किया। इसके साथ ही होली के परंपरागत गीत भी गाये गए। गीतों की धुन पर बच्चों के थिरकते लम्हों ने सदियों पुरानी उस पवित्र विचार को पुनः ताज़ा कर दिया। जिसके सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं बच्चों द्वारा प्रस्तुत प्रतिभाओं के कायल थे। इस मौके पर मौजूद विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने होली जैसे त्यौहार की महत्ता से बच्चों को अवगत कराया तथा सदा सत्य को अंगीकार करने की प्रेरणा दी और बच्चों को रंग, अबीर, पिचकारी उपहार के तौर पर देकर उत्साहित किया।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें