रेवाड़ी में भाड़ावास गेट बाजार संघ की ओर से नए साल पर नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बाजार के दुकानदारो ने एक दूसरे से गले मिलकर तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। सभी के लिए नया साल मंगलमय हो तथा सभी के जीवन में सुख समृद्धि की कामना की।
रेवाड़ी में भाड़ावास गेट बाजार संघ की ओर से नव वर्ष के अवसर पर एक भव्य मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को फूलमाला पहनाई और गले लगकर मिठाई खिलाकर नए साल के की शुभकामनाएं दी। भाड़ावास गेट बाजार संघ के प्रधान राजेश सैनी ने कहा कि इस भागती दौड़ती जिंदगी में सब लोग अपने कामों में व्यस्त रहते हैं। किसी के पास एक दूसरे के लिए समय नहीं है ऐसे में त्यौहार ही है जब हमें इकट्ठा होने का मौका मिलता है और हम सब मिलजुल कर भाईचारे के साथ त्यौहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर पर कार्यक्रम समारोह आयोजित कर हमे सामाजिक रूप से नजदीक आने का अवसर ओर भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है। संघ की ओर से उनके (प्रधान राजेश सैनी) नेतृत्व में गत दिवाली मिलन समारोह भी धूमधाम से मनाया गया था। दुकानदारों ने कहा कि प्रधान राजेश सैनी बहुत ही सरल एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति है। इनका व्यवहार बहुत ही मिलनसार है इसी के चलते बाजार संघ की ओर से इन्हें तीसरी बार प्रधान बनाया गया है। इनके नेतृत्व में समय समय पर ऐसे आयोजन लगातार किए जाते हैं ओर आगे भी किए जाते रहेंगे। राजेश सैनी के नेतृत्व में ही इस बाजार में वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क का निर्माण और जलभराव की समस्या का समाधान हो सका है।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए बाजार के दुकानदार डॉक्टर श्याम बिहारी, अनिल मक्कड़, जितेंद्र शर्मा जीतू तथा महेश सोनी आदि ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम व्यापारियों के बीच एकता, सौहार्द और आपसी सहयोग बनाए रखने में मदद करते हैं। कार्यक्रम में व्यापारियों ने मिलकर यह संकल्प लिया कि वे बाजार में समरसता बनाए रखेंगे और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सामूहिक रूप से करेंगे। प्रधान राजेश सैनी ने यह भी बताया कि व्यापार संघ समाज सेवा के कार्यों में भी सक्रिय रहेगा। प्रमुख रूप से उपस्थित व्यापारियों ने आगामी त्योहारों जैसे लोहड़ी मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस तथा होली मिलन समारोह सामाजिक गतिविधियों में भी मिल-जुलकर भाग लेने का निर्णय लिया। इस कार्यक्रम ने व्यापारिक समुदाय में आपसी मेलजोल और सहयोग की भावना को और मजबूत किया।
इस अवसर पर बाजार संघ के संस्थापक नत्थू सैनी, संरक्षक डॉ. राजपाल यादव, मार्गदर्शक ईश्वर सिंह, अध्यक्ष हरमिन्द्रपाल यादव, उपाध्यक्ष डॉ. श्याम बिहारी भारद्वाज, उप प्रधान जितेन्द्र शर्मा, संगठन मंत्री महेश सोनी, सूचना मंत्री मनीष सैनी, मंच संचालक राजेश पाराशर, सलाहकार राजेश अग्रवाल, खजांची साहिल अग्रवाल, सचिव कपिल सैनी, सह सचिव विकास जैन, आईटी सेल प्रभारी नितिन गुप्ता, प्रैस सचिव विशाल जैमिनी, सांस्कृतिक मंत्री अभिषेक सैनी, करमवीर सोनी, दीपक डाटा, बंटी डाटा सहित बड़ी संख्या में बाजार के दुकानदार मौजूद रहे।




0 comments:
एक टिप्पणी भेजें