ग्राम समाचार,पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- प्रखंड में लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप और सुबह 12:00 बजे तक छाए घने कोहरे से जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ठंड और नमी के कारण लोगों घर में रहने को मजबूर दिख रहे हैं। चिकित्सको ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए ठंड से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां बताई। बढ़ गई स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। चिकित्सको ने बताया कि ठंड से बचने के लिए पर्याप्त गर्म कपड़े टोपी, मफलर और दस्ताना का प्रयोग करें। सुबह और देर शाम घने कोहरे के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचे। बुजुर्गों, बच्चे और पहले से विमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। गर्म पानी, चाय, सूप एवं अन्य गर्म पदार्थ का सेवन करें। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें एवं बिना सलाह के कोई दवा नहीं खाए। घर के अंदर ठंडी हवा से बचाव का ध्यान रखें। खासकर रात के समय ठंड के मौसम में लापरवाही स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में समय रहते सावधानी बरतना अपना बेहद जरूरी है।
Pathargama News: शीत लहरी और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें