Pathargama News: चयनित कृषकों के बीच चना एवं मसूर का बीज वितरित किया गया



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार को प्रखंड स्थित ऐटिक सेंटर में किसानों के बीच चुना एवं मसूर का बीज वितरण किया गया। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी ने बताया कि चिलरा पंचायत के लाभुक को चना बीज एवं मसूर बीज और कोरका घाट पंचायत के लाभुक को चना बीज का वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया है। दोनो पंचायतों के कृषक मित्रो के माध्यम से किसानों की सूची तैयार कर ऐटिक सेंटर कार्यालय में जमा की गई है। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार का कापरी ने बताया की सूची के साथ किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण तथा उनका फोटो भी लिया जा रहा है। इन औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद किसानों को चना बीज एवं मसूर का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है। ताकि वास्तविक लाभ किसानों को ही इसका फायदा मिल सके। चना बीज एवं मसूर का बीज वितरण कार्य को देख रहे हैं। कृषक मित्र के प्रखंड अध्यक्ष उत्तम कुमार चौबे, कृषक मित्र छोटू यादव, अवधेश यादव की गई। मौके पर प्रखंड प्रमुख अवधेश साह, पंचायत समिति सदस्य कोरका घाट आशा देवी, कुमार अनुराग समेत अन्य किसान एवं स्थानीय किसान लाभुक उपस्थित थे। चुना एवं मसूर बीच के वितरण से किसानों में उत्साह देखा गया।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें