Jamshedpur News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन" एवं "जाहेरथान कमेटी" के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार भेंट की.

 

 


ग्राम समाचार, संवाददाता: जामशेदपुर: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से 22 दिसंबर  25 को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन" एवं "जाहेरथान कमेटी" के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 29 दिसंबर, 2025 को जमशेदपुर (दिशोम जाहेरगाढ़ ,करनडीह) में  होने वाले 22वें संथाली "पारसी माहा" तथा ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया. इस अवसर पर ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन के महासचिव श्री रविंद्र नाथ मुर्मू, सहायक महासचिव, श्री मानसिंह मांझी, जाहेरथान कमेटी के कार्यकारी सदस्य श्री सागेन हंसदा एवं श्री शंकर हेंब्रम उपस्थित थे.

रिपोर्ट : कालीदास मुर्मू, जामशेदपुर।

Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें