Rewari News :: वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की जनहितकारी मांगों का समाधान होने तक आवाज बुलंद करेगा लोक सेवा मंच :: अशोक प्रधान

राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से लोक कल्याणकारी मुद्दों को लेकर जनहित में चलाए जा रहे 'मेगा मिशन -26 जन संपर्क अभियान' के तहत स्थानीय मोती चौक स्थित घंटेश्वर मंदिर सभागार में आयोजित बैठक में वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने अनेक मुद्दे उठाएं। वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की ज्वलंत मांगों के समर्थन में मंच की ओर से विशाल हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया।

     


   

बैठक में मंदिर के राम अवतार पुजारी व वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया । राष्ट्रीय प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच सहित मंच की कोर कमेटी के सदस्य महेश कौशिक ,राम सिंह आदि ने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों का कुशलक्षेम पूछा और उनके स्वस्थ- सुखद जीवन जीने में पेश आ रहे ताजा सामाजिक हालातों को जाना। अनेक वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों ने कहा कि कोरोना काल से पूर्व ट्रेनों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए यात्री टिकटों के मूल्यों में जो रियायती व्यवस्था सहज उपलब्ध थी, उसकी निरंतरता में सभी प्रकार की ट्रेनों समेत सरकारी व निजी बसों के यात्री किरायों में वरिष्ठ नागरिकों को 70 फीसदी रियायत प्रदान किए जाने की सुलभ व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जानी चाहिए । उन्होंने आगे कहा कि सभी सरकारी व निजी अस्पतालों में वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य जांच एवं उनके हर प्रकार के आवश्यक इलाज के सम्पूर्ण चिकित्सा खर्चो की गारंटी भी 'सामाजिक सुरक्षा योजना' के तहत सरकार को स्वयं लेनी चाहिए। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रगतिशील विचारक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान लोक सेवा मंच ने कहा कि राष्ट्र, समाज एवं परिवारों की समग्र उन्नति के लिए वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की देखरेख करना सभी नागरिकों और जन कल्याणकारी राज्य की सरकारों का पहला कर्त्तव्य बनता है। उन्होंने जनहित में सरकार से वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों को इमरजेंसी में नि: शुल्क देखभाल व चिकित्सा सेवाओं के लिए सीनियर सिटीजन हेल्पलाइन सेवा तुरंत उपलब्ध कराने पुरजोर आग्रह किया ।

     


  

उन्होंने कहा कि देशभर में जिला स्तर पर सीनियर सिटीजन बुजुर्गों के लिए डेडीकेटिड रेजिडेंशियल सेक्टर्स व फ्री 'ओल्ड एज होम्स' बनाने की भी बहुत आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि जनहित में प्रत्येक जिले में करीब 100 एकड़ के डेडीकेटेड सीनियर सिटीजन सेक्टर व फ्री 'ओल्डएज होम' स्थापित करके बेसहारा बुजुर्गों के नि: शुल्क रहने, खाने-पीने और हंसी-खुशी से जीवन व्यतीत करने के सभी आवश्यक प्रबंध समुचित रूप से किए जाने चाहिएं, जिसमें वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों के लिए रियायती दरों पर इंडिपेंडेंट फ्लैट्स, प्लॉटस सहित नि:शुल्क खेल के मैदान, पार्क, सभागार, अस्पताल सहित 24 घंटे उनकी देखरेख के लिए नियुक्त कर्मचारियों, डाक्टरों के रहने की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गों की सभी ज्वलंत मांगों के समर्थन में जोरदार हस्ताक्षर अभियान के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी को ज्ञापन भिजवाने की बात कही । सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच की ओर से जनहित में किये जा रहे ऐसे जनहितकारी प्रयासों पर खुशी प्रकट करते हुए उपस्थित वरिष्ठ नागरिक बुजुर्गोंं ने मंच के जनसम्पर्क अभियान की शानदार सफलता के लिए अपना भरपूर समर्थन देते हुए सरकार से अपनी सभी मांगों पर तत्काल विचार करने का अनुरोध किया। प्रसिद्ध कथावाचक महेश चंद पतसारिया ने आगंतुकों का धन्यवाद किया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें