रेवाड़ी में सराय बलभद्र स्थित काली माता मंदिर संत धाम में हवन यज्ञ का आयोजन। दड़ौली आश्रम के महंत सम्पर्णानंद ने वैदिक मंत्रों से डाली हवन में आहूति।
रेवाड़ी में शनिवार को काली माता मंदिर संत फकीर धाम सराय बलभद्र में हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यज्ञपुरोहित के रूप में दड़ौली आश्रम के महंत स्वामी समर्पणानंद जी महाराज शामिल हुए और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ करवाया गया तथा वैदिक मंत्रों के साथ हवन यज्ञ में आहुति डाली।
महंत स्वामी समर्पणानंद जी महाराज ने कहा कि हवन यज्ञ से ना केवल पर्यावरण की शुद्धि ही नहीं मानसिक शुद्धि भी होती है। यज्ञ का हमारी सनातन संस्कृति में बहुत अधिक महत्व है। स्वामी जी ने कहा कि आज समाज में आपसी भाईचारा खत्म हो रहा है सभी को मिलजुलकर रहना चाहिए आपसी सहयोग करना चाहिए।
इस हवन यज्ञ के माध्यम से हम सभी विश्व कल्याण की कामना करते है। मंदिर महंत अभय सिंह महाराज के नेतृत्व में स्वामी समर्पणानंद महाराज का भगवा शॉल भेंटकर उनका सम्मान किया गया।
इस मौके पर महंत बाबा अभय सिंह महाराज, समाजसेवी प्रथम अग्रवाल, पंडित मुकेश शास्त्री, सुरेश हलवाई, विनोद एडवोकेट, मिंटू, अंश, यश, नवीन, नितिन, हर्षित, जतिन, मुकेश, नवीन, दीपक सैनी, जितेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, दर्शन रेडीमेड, राधे, पवन कुमार, कार्तिक, मोहित रामपुरा हर्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।






0 comments:
एक टिप्पणी भेजें