Rewari News :: रेलवे पुलिस महानिरीक्षक आईजी मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा संबंधित विषयों पर चर्चा की


रेलवे सुरक्षा बल जयपुर मंडल के अंतर्गत रेवाड़ी पोस्ट में निरीक्षण के साथ सुरक्षा सम्मेलन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह-प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा ने रेलवे सुरक्षा बल जवानों को सुरक्षा से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से बताया। 


उन्होंने उपस्थित सभी से अपनी सोच में बदलाव करने, स्वास्थ के बारे में, खानपान के तरीके में बदलाव करने के साथ अच्छा भोजन करने के लिए के लिए प्रेरित किया।  


श्री ज्योति कुमार सतीजा ने कहा कि प्रकृति से प्रेम करना, रक्तदान कैम्प का आयोजन कर रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हुए जवानों से एक एक करके व्यक्तिगत समस्या सुनकर उनका निवारण किया। उन्होंने जवानों को अपने संदेश में कहा कि सभी इंसानियत से प्यार करें, हमारी जिम्मेवारी है यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेल संपति की सुरक्षा पर बेहतर ढंग से काम करें।


कार्यक्रम के शुभारंभ में रेवाड़ी सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा को पौधा पॉट देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि को सुरक्षा बल जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।


प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा एवं सहायक सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बैरिक के प्रांगण में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के दौरान रेवाड़ी आरपीएफ पोस्ट का डॉग स्क्वायड सहित पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिए कि हम कैसे यात्रियों को बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकते है। 


उन्होंने स्टेशन निरीक्षण के दौरान टिकट घर में यात्रियों से टिकट का भुगतान यूपीआई के द्वारा करने की अपील की उन्होंने कहा कि हमारी भारत सरकार किसी भी प्रकार के लेनदेन प्रक्रिया को ऑनलाइन करने पर बढ़ावा दे रही है उन्होंने यात्रियों से रेलवे की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।


रेवाड़ी आरपीएफ मित्र रमेश वशिष्ठ ने प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा से आरपीएफ मित्रों द्वारा किए गए कार्यों ओर आगामी जागरूकता अभियानों के बारे विचार विमर्श किया। 


इस अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल रेवाड़ी पोस्ट के निरिक्षक विनोद कुमार जांगड़े, सूचना विभाग इंस्पेक्टर दिनेश कुमार,एसआई अशोक कुमार, नारनौल चौकी इंचार्ज एसआई रमेश कुमार, जीआरपी एस आई सतपाल सिंह सहित सभी अधिकारी और जवान उपस्थित रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें