Godda News :गोड्डा में खेल उत्सव, आयोजित हुई 7 वीं अंडर-15 रग्बी चैंपियनशिप

 

गोड्डा : गोड्डा जिला रग्बी एसोसिएशन के तत्वावधान में 7 वीं अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग की राज्यस्तरीय रग्बी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, गोड्डा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश रमानी एवं खो-खो जिला संघ सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों के अंत में सदर अनुमंडल अधिकारी बैद्यनाथ ओरांव और डी एस ओ ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।


बालक वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान –खूंटी 

द्वितीय स्थान – बोकारो

तृतीय स्थान –रांची


बालिका वर्ग परिणाम

प्रथम स्थान – खूंटी 

द्वितीय स्थान – दुमका

तृतीय स्थान –पश्चिमी सिंहभूम


उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का मौका देते हैं तथा जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला रग्बी एसोसिएशन के सचिव कर्ण कुमार कश्यप के नेतृत्व में सफलतापूर्वक किया गया। मौके पर झारखंड राज्य रग्बी फेडरेशन के सचिव एजाज असद भी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

प्रतियोगिता में 09 बालक एवं 08 बालिका टीमों ने भाग लिया। विभिन्न जिलों से आए युवा खिलाड़ियों ने फिटनेस, खेल कौशल, रणनीति और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। मैदान पर दर्शकों की उपस्थिति मुकाबलों के रोमांच को और बढ़ा रही थी।प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय कुमार राय, महानंद यादव, सुशील कुमार सिंह,नीरज कुमार सिंह, विभिन्न खेल संघों के सचिव तथा खेल जगत की सक्रिय हस्ती सुरजीत झा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।इसके अलावा उत्क्रमित उच्च विद्यालय रमला के छात्रों ऋतिक कुमार, गुरुदेव पूर्वे, अमन कुमार, शशि यादव, सोनू कुमार और अमित कुमार का समर्पण और प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

Share on Google Plus

Editor - ग्राम समाचार गोड्डा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें