ग्राम समाचार, भागलपुर। विद्यालय के अनुशासन को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को बिरला ओपन माइंड्स स्कूल भागलपुर में संस्कार समारोह का आयोजन किया गया। संस्कार समारोह ऐसी व्यवस्था का आयोजन है जहां स्कूल भावी नेताओं को कुछ भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपता है। बच्चों को जिम्मेदारियां सौंपना और अपनी-अपनी भूमिका से परिचित कराना भी आवश्यक है, ताकि निर्वहन में सुगमता आए तथा भावी जिंदगी में अपनी जिम्मेदारियों को बेहिचक निभा सके। चयनित विद्यार्थियों में स्कूल परफेक्ट्स के तहत हेड ब्वाय के लिए अर्श आनंद और डिप्टी हेड ब्वाय के लिए कास्तुभ कश्यप, वहीं हेड गर्ल के लिए अराध्या सिंह और डिप्टी हेड गर्ल के लिए शिजा का नाम चयनित किया गया। इसके अलावा विभिन्न पदों के लिए भी चयनित पदधारकों ने बैच प्राप्त किए तथा कर्तव्यों के पालन हेतु शपथ ली। इस मौके पर विद्यालय के प्राचार्य राकेश सिंह ने चयनित बच्चों को बधाई देते हुए उन्हें अपने-अपने पदों की गरिमा को बरकरार रखने तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा पूर्वक पालन हेतु प्रेरणा दी और कहा कि एक अनुशासित कर्तव्य निष्ठ और जिम्मेदार व्यक्ति ही दूसरों को भी सही मार्ग दिखा सकता है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें