ग्राम समाचार, भागलपुर। बिरला ओपन माइंडस भागलपुर स्कूल में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता मंगलवार को संपन्न हो गया। इस प्रतियोगिता में ग्रुप सी गर्ल्स येलो हाउस तथा ग्रीनहाउस के बीच मुकाबला था। वहीं ग्रुप सी ब्वायज के येलो हाउस तथा ग्रीन हाउस के बीच मुकाबला हुआ। ग्रुप सी गर्ल्स के येलो हाउस तथा ग्रीन हाउस के प्रतियोगिता में ‘येलो हाउस’ विजेता रही। ‘ग्रीन हाउस’ उप - विजेता घोषित हुई। वहीं ग्रुप सी ब्वायज के ‘येलो हाउस’ तथा ‘ग्रीन हाउस’ के बीच मुकाबले में ‘येलो हाउस’ विजेता तथा ‘ग्रीन हाउस’ उप - विजेता घोषित किये गए। ग्रुप डी गर्ल्स के ‘ग्रीन हाउस’ तथा ‘ब्लू हाउस’ के बीच मुकाबले में ‘ग्रीन हाउस’ विजेता तथा ‘ब्लू हाउस’ उप विजेता घोषित हुए और ग्रुप डी ब्वायज के ‘ब्लू हाउस’ तथा ‘येलो हाउस’ में ‘ब्लू हाउस’ विजेता तथा ‘येलो हाउस’ उप विजेता घोषित हुए। खेल प्रतियोगिता अंत तक रोमांचक रहा तथा हर जीत का आकर्षण दोनों पक्षों में बना रहा। खेल के बीच विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार सिंह ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का हौसला बुलंद रखा तथा विजेता और उपविजेता टीमों को अच्छे प्रदर्शन के लिए बधाइयाँ देते हुए कहा खेल का सम्बन्ध शारीरिक और मानसिक विकास से ही नहीं यह सामाजिक संबंधों का को मजबूत करने में भी अहम् भूमिका निभाता है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें