Godda News: महिला कुश्ती प्रतियोगिता में रहा के.जि.ए.बि.भी. की बेटियों का जलवा



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  जिला कुश्ती संघ के द्वारा मंगलवार को स्थानीय गांधी मैदान स्थित इंडोर स्टेडियम के कुश्ती - कक्ष में जिला महिला कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन एवं पुरस्कार वितरण बतौर मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी बैद्यनाथ उरांव के साथ - साथ बतौर विशिष्ट अतिथि वूमेन आई.टी.आई. की प्राध्यापिका तापसी विश्वास, स्व. झा के तृतीय सुपुत्र सर्वजीत झा "अंतेवासी", पुत्रवधु प्रो. डॉ. नूतन झा, नाती कुमार दीपक, हॉकी गोड्डा के अध्यक्ष मनोज कुमार पप्पु, कुश्ती संघ के संरक्षक अमित राय, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, उपाध्यक्ष संजीव कुमार झा, अखिल कुमार झा, संयुक्त सचिव अमित कुमार सिंह, सुभाष चंद्र दास, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोड्डा एवं पथरगामा की वार्डन क्रमशः स्नेहलता पाठक एवं संगीता कुमारी के अलावा कबड्डी रेफरी शक्ति कुमार ने किया।

कार्यक्रम का संचालन जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने किया। इस अवसर पर संघ के संयुक्त सचिव अमरेंद्र सिंह बिट्टू, दया शंकर, रिम्मी कुमारी सहित बड़ी संख्या में महिला पहलवान उपस्थित थे। प्रतियोगिता के सफल संचालन में तकनीकी समिति सदस्य राहुल कुमार, रौशन कुमार साह, पियूष कुमार साह एवं जीत सिंह का योगदान सराहनीय रहा। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:- 43 किग्रा भार स्पर्धा का स्वर्ण जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की पूजा सोरेन ने अपने नाम किया वहीं रजत पर कस्तूरबा सुंदर पहाड़ी की रश्मि कुमारी जबकि कांस्य पर कस्तूरबा सुंदर पहाड़ी की खुशबू कुमारी एवं कस्तूरबा पथरगामा की नम्रता कुमारी ने कब्जा जमाया। 46 किग्रा के स्वर्ण पर कस्तूरबा पथरगामा की उषा सोरेन ने कब्जा जमाया जबकि रजत पर कस्तूरबा गोड्डा की पुष्पा कुमारी तथा कांस्य पर कस्तूरबा सुंदरपहाड़ी की ऋषीमुनि कोलेन एवं कस्तूरबा गोड्डा की पुतुल बेसरा का कब्जा रहा। 50 किग्रा भार में स्वर्ण एवं रजत पर क्रमशः कस्तूरबा पथरगामा की पूनम हेंब्रम एवं अबीना सोरेन का जबकि कांस्य पर कस्तूरबा गोड्डा की प्रमोदी सोरेन एवं गुलाबी टुडू का कब्जा रहा। 53 किग्रा में स्वर्ण पर कस्तूरबा गोड्डा की पल्लवी मुर्मू जबकि रजत पर कस्तूरबा पथरगामा की पुष्पा हांसदा ने कब्जा जमाया। 57 किग्रा भार स्पर्धा का स्वर्ण कस्तूरबा गोड्डा की पूजा कुमारी तथा रजत कस्तूरबा सुंदर पहाड़ी की पोंची पहाड़िन के नाम रहा। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. नूतन झा ने किया।

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें