Rewari News :: अमित यादव को एमिनेंट पर्सन नियुक्त किए जाने पर कृष्णा डिग्री कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रेवाड़ी जिले के कृष्णा आदर्श बी.एड, बी.ई.एल.एड कॉलेज में स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेशर पार्टी के मुख्य अतिथि सरोज यादव ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। सरोज यादव ने कहा कि हम ने राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना है राष्ट्र बचेगा तो हम बचेंगे। बेहतरीन शिक्षाविदों द्वारा कृष्ण कैंपस में उत्तम शिक्षा प्रदान की जाती है। आप सभी सौभाग्यशाली है कि आपके नजदीक बेहतरीन शिक्षा मिल रही है। 


अमित यादव पूर्व पार्षद ने हरियाणा सरकार द्वारा एमिनेंट पर्सन बनने पर हार्दिक बधाई दी एवं मुख्य अतिथि महोदय का स्वागत किया। सुनीता यादव डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि को शाल उढाकर सम्मानित किया। रविंद्र आशावादी ने मंच संचालन किया। इस मौके पर रविंद्र सिंह प्रिंसिपल, ओम दत्त, सतपाल यादव, जया यादव, मैडम अंजनी, मनीषा मैडम, रेखा यादव, सुशीला, पूजा देवी, प्रमिला, संगीता, प्रीतम आदि मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें