ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड शिक्षा परियोजना के तत्वावधान में शिक्षा विभाग गोड्डा द्वारा जिला कुश्ती संघ के सहयोग से शनिवार को खेलो झारखंड एस जीएफआई गेम्स के तहत कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्थानीय इंडोर स्टेडियम के कुश्ती कक्ष में आयोजित अंडर 19, अंडर 17 एवं अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कुश्ती संघ सचिव सुरजीत झा ने मैट पर पहलवानों से हाथ मिला कर किया। अंडर 14 बालक वर्ग के 35 से 38 किग्रा भार में पहले स्थान पर प्लस टू स्कूल धपरा के कौशल कुमार जबकि दूसरे स्थान पर ज्ञानस्थली पब्लिक स्कूल के अमर कुमार रहे। 41से 44 किग्रा में पहले स्थान पर ज्ञानस्थली के अभिषेक कुमार जबकि दूसरे स्थान पर प्लस टू धपरा के प्रीतम पासवान रहे। 48 से 52 किग्रा भार स्पर्धा में पहले स्थान पर डीएवी के आदर्श कुमार, दूसरे स्थान पर प्लस टू धपरा के संजीव यादव तथा तीसरे स्थान पर डीएवी के आशीष हांसदा रहे। अंडर 17 बालक वर्ग के 45 से 48 किग्रा भार स्पर्धा में पहले स्थान पर प्लस टू धपरा के साजन कुमार, दूसरे स्थान पर प्लस टू धपरा के ही प्यारे लाल यादव तथा तीसरे स्थान पर भारत भारती के आफताब आलम रहे। 48 से 51 किग्रा में प्लस टू धपरा के ही चंद्रशेखर कुमार दास एवं मो. जिब्राइल क्रमशः पहले एवं दूसरे स्थान पर रहे। 55 से 60 किग्रा में प्लस टू धपरा के बतीस कुमार पहले स्थान पर जबकि डीएवी गोड्डा के कृष्णा दूसरे स्थान पर रहे। 65 से 71 किग्रा में डीएवी गोड्डा के सन्नी कुमार ने बाजी मारी। 71 से 80 किग्रा के विजेता भारत भारती के पार्थ चंद्रा रहे। 92 से 110 के विजेता ओम कुमार भगत रहे। अंडर 19 बालक वर्ग के 55 से 58 किग्रा भार स्पर्धा में पहले एवं दूसरे स्थान पर प्लस टू धपरा के क्रमशः मो. साजिद एवं मो. एहसान रहे जबकि तीसरे स्थान पर रहे सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के अर्पण राज। 61 किग्रा के विजेता प्लस टू धपरा के सिंटू रजक रहे। 65 किग्रा में पहले स्थान पर प्लस टू स्कूल रमला के मुकेश कुमार रहे। 70 किग्रा में पहले स्थान पर प्लस टू स्कूल रमला के रामचंद्र मंडल जबकि दूसरे स्थान पर सी.एम.एस.ओइ के शिवम कुमार रहे। 74 किग्रा में सी.एम.एस.ओई के स्नेहिल गुप्ता पहले स्थान पर रहे। अंडर 17 बालिका वर्ग के 46 किग्रा में प्लस टू धपरा की सुगंधा कुमारी पहले स्थान पर जबकि 50 किग्रा में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय गोड्डा की पूजा सोरेन पहले स्थान पर रही। प्रतियोगिता के सफल सम्पादन में शारीरिक शिक्षक अनंत कुमार यादव, सन्नी भारती, जहिर अब्बास, संजय सोरेन, सावित्री सोरेन, जहीर आलम, ललन कुमार एवं संतोष कुमार के अलावा रेफरी राहुल कुमार, रौशन कुमार साह एवं जीत सिंह की भूमिका सराहनीय रही।
Godda News: खेलो इंडिया में पहलवानों ने दिखाया अपना दम खम

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें