Godda News: सड़क दुर्घटना में एक बुरी तरह से घायल



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- पथरगामा महागामा मुख्य पथ पर मंगलवार की सांध्य कसियातरी फोरलेन सड़क पर मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसा में अजीत कुमार मढैया बुरी तरह से घायल हो गए। मोटरसाइकिल में उनकी पीछे बैठी उनकी पत्नी लक्ष्मी कुमारी को पैर में मामूली चोट लगी है। घायल को राहगीरों के द्वारा उठाकर इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा लाया गया। जहां चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया है। बाताया जाता है कि एक बाईक दूसरे बाईक से साइड लेने में बाईक सावर दुर्घटना का शिकार हुआ। दुर्घटना में बाईक सावर का सर फटा है।

अमन राज, संवाददाता पथरगामा:,-

Share on Google Plus

Editor - भुपेंद्र कुमार चौबे (चांद)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें