ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रशेखर आजाद ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि सोमवार को पुलिस अधीक्षक गोड्डा के निर्देश पर हनवारा थाना प्रभारी राजन कुमार राम ने अपने दलबल सहित डुमरिया पुल के पास एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे के दौरान पुलिस को देख एक मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को छोड़कर भागने लगा जिसे थाना पुलिस बल ने खदेड़कर पकड़ा। गिरफ्तार व्यक्ति ने अपना नाम जितेन्द्र कुमार निवासी- भागलपुर, बिहार बताया।
तलाशी में उसकी बाइक से इंपीरियल ब्लू ब्रांड का 375 एम एल की 32 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि शराब राजेश पासवान (निवासी- हनवारा) से खरीदी है। निशानदेही पर राजेश के घर छापेमारी में इंपीरियल ब्लू ब्रांड का 28 बोतल शराब के साथ राजेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराब तस्कर और शराब विक्रेता को तथा अवैध अंग्रेजी शराब व बाइक को जप्त कर थाना लाया गया। गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।


0 comments:
एक टिप्पणी भेजें