Godda News: सुरजीत झा के जन्म दिवस पर 17 लोगों ने किया रक्तदान



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  विभिन्न खेल, कला संस्कृति एवं साहित्यिक संस्थाओं के सचिव व लोकप्रिय समाजसेवी सुरजीत झा के जन्म दिवस पर सोमवार को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल लोगों ने रक्तदान कर जहां श्री झा के प्रति सम्मान भाव का प्रदर्शन किया वहीं श्रेष्ठ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया। उक्त 17 रक्तवीरों में स्वयं श्री झा सहित शिविर के संयोजक मिथिलेश कुमार, अमरेंद्र सिंह बिट्टू, सुभाष चंद्र दास, मनीष कुमार झा, मयूर भारती, विष्णु कुमार, ब्रजेश कुमार मंडल, अचल ठाकुर, संतोष कुमार, अभय कुमार सिंह, अमित कुमार ठाकुर, आदित्य कुमार झा, श्रावणी दुबे, भानु प्रताप सिंह, प्रीतम गाडिया एवं सचिन कुमार झा के नाम शामिल हैं।

सभी रक्तदाताओं को बतौर मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चन्द्र शर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर एम.ओ.आइ.सी. डॉ. महमूद आलम, डॉ. अशोक कुमार मेहता के अलावा श्री झा के स्वजनों में समीर कुनार दुबे, मनीष कुमार सिंह, अमित कुमार "अप्पू", दया शंकर, नितेश आनंद, पूनम रंजन एवं सचिन कुमार सिंह सहित लैब टेक्नीशियन मिलन कुमार नाग, मो. शाहिद सिद्दीकी एवं मो. अबुल कलाम आजाद उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें